Friday, February 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसजेएमयू के होली मिलन समारोह में गूंजा “होरी खेले रघुवीरा...

Kanpur : सीएसजेएमयू के होली मिलन समारोह में गूंजा “होरी खेले रघुवीरा अवध में” 

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कुलपति आवास स्थित रोज गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी उपस्थित हुए।

#kanpur

गणेश वन्दना के साथ शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में कई शानदार प्रस्तुतियां हुई जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। सचेंद्र द्वारा प्रस्तुत किए गए आज बिरज मा होरी रे रसिया, होली खेल रहे बांकेबिहारी व होरी खेले रघुवीरा अवध में गीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रमा द्वारा मेरी चुनर पर पड़ गयो दाग री गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में मंच का संचालन स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की छात्रा अनन्या शुक्ला और लॉ डिपार्टमेंट की छात्रा खुशी सिंह ने किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने सभी छात्रों शिक्षकों, कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द्र, और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एकता के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है।

हमारे विश्वविद्यालय का उद्देश्य भी ज्ञान के प्रकाश से सभी को एक सूत्र में बांधना है, जहाँ विविधता में भी एकता बनी रहे। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएँ प्रदान की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...