मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: बीएनडी कॉलेज के खेल महोत्सव में प्रिया कश्यप बनी ओवरआल चैम्पियन
खेल

Kanpur: बीएनडी कॉलेज के खेल महोत्सव में प्रिया कश्यप बनी ओवरआल चैम्पियन

Parpanch Newsअपडेट: November 14, 2024

Kanpur: क्राइस्टचर्च कॉलेज के मैदान पर चल रहे बीएनडी कॉलेज के दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हुआ। जिसमें छात्र शम्स तबरेज और छात्रा प्रिया कश्यप ओवरआल चैम्पियन बनीं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रो. एसएन मिश्रा ने बताया कि 3000 मीटर दौड़ में सौरभ और मीनाक्षी विजेता बने। 200 मीटर दौड़ में अर्पित सिंह और प्रिया कश्यप विजेता बने। हाई जंप और डिस्कस थ्रो में अमीषा और प्रिया कश्यप विजेता बनीं। वह हाईजंप के बालक वर्ग में मुकाबला टाई रहा, जिससे अभय कुमार व शिवम यादव संयुक्त रूप से विजेता बने। डिस्कस थ्रो में चिमन कुमार, हैमर थ्रो में अर्पित यादव और 100 मीटर दौड़ में मनीष विजेता बने। वहीं, बालिका वर्ग में हैमर थ्रो में प्रिया कश्यप, 100 मीटर दौड़ में अमीषा चैम्पियन बनी। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अंजन कुमार, प्रो. नवनीत मिश्रा, प्रो. अक्षय, प्रो. पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *