Wednesday, June 17, 2026
HomeखेलKanpur : प्रिंस मौर्य की घातक गेंदबाजी, कानपुर साउथ ने विनर्स क्लब...

Kanpur : प्रिंस मौर्य की घातक गेंदबाजी, कानपुर साउथ ने विनर्स क्लब को छह विकेट से हराया

Kanpur।  केडीएमए क्रिकेट लीग में कानपुर साउथ ने विनर्स क्लब को छह विकेट से पराजित किया। जीत में प्रिंस मौर्या ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
जाजमऊ ​स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेले गए मुकाबले में विनर्स क्लब की पूरी टीम 26.1 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सार्थक लोहिया ने 30 रन, ​शिवांशु सचवान ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रिंस मौर्य ने चार, सागर शर्मा , सद्दाम हुसैन व एकलव्य यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर साउथ की टीम ने 10.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में हिमांशु सिंह ने 50 रन, उपेंद्र सिंह ने 33 रन, सागर शर्मा ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अ​खिलेश निषाद ने दो को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...