Friday, April 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : महिला जन आक्रोश सम्मेलन की तैयारियां तेज, तात्या टोपे सीनेट...

Kanpur : महिला जन आक्रोश सम्मेलन की तैयारियां तेज, तात्या टोपे सीनेट हॉल का निरीक्षण,

, महिलाओं को पीले चावल देकर दिया आमंत्रण

Kanpur । छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले महिला जन आक्रोश सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम स्थल सेनानायक तात्या टोपे सीनेट हॉल का मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह सम्मेलन नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर विपक्षी दलों की भूमिका के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय समाज की बुद्धिजीवी वर्ग की महिलाओं को संबोधित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसरों और महिला कर्मचारियों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।इस मौके पर भाजपा के तीनों जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह और उपेंद्र पासवान के साथ महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री अभिनव दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, गणेश शुक्ला, जितेंद्र सचान, अर्जुन बेरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!