Thursday, May 14, 2026
HomeखेलKanpur : प्री-योग ओलंपियाड: मेरठ, झांसी और कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Kanpur : प्री-योग ओलंपियाड: मेरठ, झांसी और कानपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

Kanpur।  कैंट स्थित डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनसीईआरटी के निर्देशो यूपी रीजनल प्री-योग ओलंपियाड (बालक व बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में झांसी, मेरठ, लखनऊ, बागपत और कानपुर समेत विभिन्न जिलों से करीब 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईसीएसई नॉर्थ जोन कानपुर की कोऑर्डिनेटर वनिता मेहरोत्रा व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत योग गीत व योगाभ्यास की आकर्षक प्रस्तुति से हुई। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने प्रतिभागियों को योग की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल और योग को अपनाना व्यक्तित्व को संपूर्ण बनाता है।

विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर करिश्मा अग्रवाल, अनिल शर्मा, सुबोध शुक्ला, नीरज गुप्ता, राज किशोर शुक्ला, लक्ष्मी, विमल शर्मा, अभिषेक निगम समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

  • प्रतियोगिता के परिणाम::मिडिल स्टेज के बालिका वर्ग में मेरठ की अंशिका प्रथम, लखनऊ की आरना ओम सिंह द्वितीय और कानपुर की अभव्या त्रिवेदी तृतीय रहीं।
    मिडिल स्टेज के बालक वर्ग में झांसी के तेजस चतुर्वेदी प्रथम, कानपुर के अरनव दुबे द्वितीय और मेरठ के सूर्यांश चौहान तृतीय रहे।

सेकेंडरी स्टेज के बालिका वर्ग में कानपुर की ईशानवी रस्तोगी प्रथम, कानपुर की ईयाना रुस्तमजी द्वितीय व कानपुर की असरा मोअज्जम तृतीय रहीं।
सेकेंडरी स्टेज के बालक वर्ग में कानपुर के आद्विक सिंह प्रथम, मेरठ के सक्षम चौधरी द्वितीय व कानपुर के सैयद मो. रैयान तृतीय रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...