Sunday, May 31, 2026
HomeखेलKanpur : प्रत्युष का अर्धशतक, हर्ष की हैट्रिक से एसएनके और डीकेजी...

Kanpur : प्रत्युष का अर्धशतक, हर्ष की हैट्रिक से एसएनके और डीकेजी इलेवन की जीत

Kanpur। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए पहले मैच में एनएनके इलेवन ने लीवरपूल इलेवन को 62 रन से मात दी। दूसरे मैच में डीकेजी इंटरप्राइजेज इलेवन ने सोलिवियर इलेवन को 67 रन से पराजित किया, इसमें जीत में हर्ष ने लीग की पहली हैट्रिक अपने नाम की।

#kanpur

किदवई नगर स्थित साउथ मैदान-ए पर खेले गए पहले मुकाबले में एसएनके इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से प्रत्युष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की शानदार पारी खेली। लीवरपूल इलेवन की ओर से शिबू साहू और प्रियांशु ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीवरपूल इलेवन की टीम 15 ओवर में 97 रन ही बना सकी और 62 रन से मुकाबला हार गई। यशस्वी ने 27 व प्रिंस यादव ने 18 रन बनाए।

एसएनके इलेवन के लिए जीशान रहमानी और वेदांत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वंश ने भी दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। शानदार अर्धशतक के लिए प्रत्युष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।वहीं साउथ मैदान-बी पर खेले गए दूसरे मैच में डीकेजी इंटरटेनमेंट इलेवन ने 23.2 ओवर में 147 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल ने 24 और आर्यन ने 22 रन का योगदान दिया। सोलिवियर इलेवन के गेंदबाज हर्ष ने तीन और यश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में सोलिवियर इलेवन की पूरी टीम 18.5 ओवर में 80 रन पर सिमट गई।

बलराम के 20 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। डीकेजी इलेवन की ओर से सार्थक और गौशिक ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जयंत ने दो विकेट झटके। मैच में शानदार प्रदर्शन और लीग की पहली हैट्रिक लेने वाले हर्ष को प्लेयर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...