Sunday, September 20, 2026
HomeखेलKanpur : प्रांजल-श्रेयांश की जोड़ी बनी पहली मास्टर माइंड शतरंज टीम चैंपियन

Kanpur : प्रांजल-श्रेयांश की जोड़ी बनी पहली मास्टर माइंड शतरंज टीम चैंपियन

Kanpur। अवधपुरी स्थित मास्टर माइंड अकादमी में प्रथम मास्टर माइंड शतरंज टीम चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में 14 टीमों (प्रत्येक में दो खिलाड़ी) ने भाग लिया। पांच राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रांजल-श्रेयांश की जोड़ी ने बाजी मारी।

समापन समारोह में कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने शीर्ष चार टीमों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहने वाली टीमों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अकादमी के संरक्षक ऋषभ निषाद और अनुराग निषाद भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की चीफ ऑर्बिटर प्रशंसा वर्मा रहीं।

यह रहे परिणाम:::प्रतियोगिता में प्रांजल सिंह और श्रेयांश सिंह की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और 2200 रुपये नकद व ट्रॉफी अपने नाम की। अतुल ठाकुर और अरिहंत राय चौधरी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिन्हें 1700 रुपये व ट्रॉफी मिली। विकास निषाद और आदित्य यादव की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही, जबकि शिवांशु सिंह और शाश्वत बाजपेई चौथे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान पर आदित्य अरोड़ा और आर्यन गौतम, छठे स्थान पर अभिजीत गोरहा और सौरभ दीक्षित और सातवें स्थान पर अरनव भारद्वाज और अक्षांश सिंह की टीम रही। इन सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार पुरस्कार को जीतने वाले अलौकिक आनंद गुप्ता और मिरनांक बागची को ट्रॉफी प्रदान की गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...