Kanpur । शहर के खिलाड़ी प्रणय द्विवेदी का चयन इंडियन ट्रायथलॉन फेडरेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम की मास्टर्स श्रेणी में हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 और 16 अगस्त को पुणे में आयोजित होगी, जिसमें देश के सभी राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन नवंबर में जॉर्डन में आयोजित होने वाली विश्व ट्रायथलॉन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया जाएगा। ऐसे में प्रणय के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर होगा। ट्रायथलॉन विश्व की सबसे कठिन सहनशक्ति आधारित प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है, जिसे आयरनमैन भी कहा जाता है।
इसमें प्रतिभागियों को लगातार 1900 मीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से लेकर बिना किसी अधिकतम आयु सीमा तक के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में भाग लेते हैं। इससे पहले दुबई के अबूधाबी में छह से 14 फरवरी तक हुए वर्ल्ड मास्टर गेम्स में 90 देशों के मास्टर एथलीट के बीच 52 साल के प्रणय द्विवेदी ने दो रजत पदक झटके थे।
वर्ष 2025 में प्रणय वर्ल्ड मास्टर गेम्स में उप्र से एकमात्र एथलीट के रूप में भारतीय दल के साथ गए थे। समुद्र में हुई पांच किमी. की ओपन तैराकी में चौथा स्थान हासिल किया, इस स्पधाZ में पहले स्थान पर रूस, दूसरे पर फ्रांस और तीसरे स्थान पर पुर्तगाल के एथलीट रहे थे।


