मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अबुधाबी में चमके प्रणय द्विवेदी, आयरनमैन और तैराकी में जीता सिल्वर
खेल

Kanpur : अबुधाबी में चमके प्रणय द्विवेदी, आयरनमैन और तैराकी में जीता सिल्वर

Akash Chaudhary

Kanpur । दुबई के अबुधाबी में छह से 14 फरवरी तक हुए वर्ल्ड मास्टर गेम्स में 90 देशों के मास्टर एथलीट के बीच 52 वर्षीय प्रणय द्विवेदी ने दो रजत पदक झटके। आयरनमैन स्पर्धा और 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में रजत पदक देश का नाम रोशन किया। वे इससे पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में पदक हासिल कर चुके हैं।

#kanpur

प्रणय द्विवेदी ने समुद्र में हुई पांच किमी की ओपन तैराकी में चौथा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में पहले स्थान पर रूस, दूसरे स्थान पर फ्रांस और तीसरे स्थान पर पुर्तगाल के एथलीट रहे। इसके बाद आयरनमैन स्पर्धा में हुई तैराकी, दौड़ और साइकिलिंग में प्रणय ने दम दिखाते हुए रजत पदक जीता। वहीं, 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में भी प्रणय ने बेहतर स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।