Saturday, August 1, 2026
HomeखेलKanpur : प्रखर के स्वर्ण से दमका कानपुर, सात पदकों की शानदार...

Kanpur : प्रखर के स्वर्ण से दमका कानपुर, सात पदकों की शानदार सौगात

Kanpur । लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर व 43वीं सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 28 जुलाई से 1 अगस्त तक हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का सबसे बड़ी उपलब्धि प्रखर गौर की रही,

जिन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर कर्नाटक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। कानपुर टीम की ओर से आद्रिका त्यागी, अनन्या कटियार, आदर्श कपूर और अद्रित बाजपेयी ने रजत पदक हासिल किए। वहीं आर्यन शुक्ला और उत्कर्ष यादव ने कांस्य पदक जीतकर कानपुर का नाम ऊंचा किया। टीम की सफलता में कोच अतुल दुबे, अपर्णा दुबे, आयुष मिश्रा और अंश सक्सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता के दौरान कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया और सचिव प्रदीप सिंह चौहान भी मौजूद रहे, उन्होंने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई दी और प्रखर को आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...