Kanpur । लखीमपुर खीरी स्थित अंजनी इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक हुई। इसमें शहर के पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल की अंडर-19 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 113 स्कूलों ने हिस्सा लिया।
पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने अपने अभियान की शुरुआत दमदार अंदाज में की। पहले मुकाबले में अवध इंटरनेशनल स्कूल (अयोध्या) को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में डीएमए-2 कानपुर को 1-0 से मात दी, जबकि तीसरे मुकाबले में आनंदराम जयपुरिया स्कूल (लखनऊ) को 2-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल में टीम ने डीएन स्कूल शिकोहाबाद को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। सेमीफाइनल में डीपीएस कल्याणपुर के खिलाफ रोमांचक मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर छूटा। इसके बाद हुए टाईब्रेकर में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की टीम 3-2 से हार गई और उसे दूसरे रनर-अप स्थान से संतोष करना पड़ा।स्कूल के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।


