Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : पुलिस की सेपक टकरा टीम ने जीता कांस्य पदक

Kanpur : पुलिस की सेपक टकरा टीम ने जीता कांस्य पदक

Kanpur।  गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबाल/सेपक टकरा प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर जोन की सेपक टकरा टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम के सभी खिलाड़ी कानपुर नगर में तैनात हैं।

कानपुर जोन की टीम में हेड कांस्टेबल राहुल, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अफजल, कांस्टेबल शिवम तोमर और कांस्टेबल मनजीत सिंह शामिल रहे। टीम ने प्रतियोगिता के दौरान प्रभावी प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश पुलिस की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। कानपुर जोन की टीम के पदक जीतने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...