मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक
खेल

Kanpur : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Akash Chaudharyअपडेट: February 10, 2025
Kanpur ।नानचाकू एसोसिएशन ऑफ कानपुर की ओर से दूसरी जिला स्तरीय प्रतियोगिता व टेक्निकल सेमिनार का आयोजन रविवार को पनकी स्थित आरएलबी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कपूर, आरएलबी स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शालिनी भट्ट ने किया। इस मौके पर फाउंडर व महासचिव बाबुल शर्मा, विजय कुशवाहा, संयुक्त सचिव जगत बाबू शर्मा, यागेंद्र कुमार शर्मा, अजय सिंह, शालिनी गुप्ता, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
परिणाम—स्वर्ण पदक पाने वालों में प्रगति सिंह, वैभवी पटेल, दिशा, आरना मौर्य, लक्ष्मी पाल, पलक दिवाकर, आर्यन बंधु तिवारी, आयुष्मान तिवारी, विवेक दिवाकर, आरव दीक्षित, ग्रंथ मोहन सक्सेना, अक्षत जायसवाल, प्रगति सिंह रहे। रजत पदक पाने वालों में आरती कश्यप, देवांश पाल, विवेक दिवाकर, अंकुश, नैतिक कठेरिया रहे और कांस्य पदक पाने वालों में अर्न मौर्य, खुशी सिंह, तान्या साहू, सेन मिश्रा, प्रत्युष, अक्षत प्रधान, सूर्यांश त्रिपाठी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *