Wednesday, July 15, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए ट्रायल से पहले खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर

Kanpur : यूपीसीए ट्रायल से पहले खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब और ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंटर जोनल मुकाबले में खेले गए। जोनल मुकाबले में प्रदेश भर के अंडर-16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और उप्र की जूनियर टीम में जगह पक्की करने का दावा पेश किया। जोनल मैच के आधार पर हर जोन से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की दो-दो टीम बनेगी। जो यूपीसीए के जूनियर ट्रायल में खिलाड़ियों के चयन का मुख्य आधार बनेगी।

बुधवार को कमला क्लब में कानपुर ए बनाम झांसी और ग्रीन पार्क स्टेडियम में कानपुर बी और जालौन टीम के बीच मुकाबला खेला गया। कमला क्लब और ग्रीन पार्क में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने लाइन लेंथ और बल्लेबाजी स्किल का प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

कमला क्लब में कानपुर के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। झांसी के खिलाड़ी मेजबान खिलाड़ियों के सामने कुछ खास नहीं कर पाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...