Tuesday, April 28, 2026
HomeखेलKanpur : इमरान खान की नाबाद 58 रन की पारी से केसीसीसी...

Kanpur : इमरान खान की नाबाद 58 रन की पारी से केसीसीसी फाइनल में

Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर (केसीसीसी एकेडमी) ने कर्मि​शियल एकेडमी को 90 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ ही केसीसीसी एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश किया।

जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में केसीसीसी एकेडमी ने 25 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाए। टीम से इमरान खान ने नाबाद 58 रन, गौरांग सिंह ने 45 रन, कृष्णा यादव ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रतीक, दक्षशेष सिंह, कार्तिकेय जूनियर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कमि​शियल एकेडमी की पूरी टीम 18.4 ओवर में 74 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से सृजन पटेल ने 39 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सिद्धांत बाजपेयी ने चार व कृष्णा यादव ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच इमरान खान को पूर्व रणजी ​खिलाड़ी भवानी सिंह व करन ने प्रदान किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!