मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अंडर-14 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से किया प्रभावित
खेल

Kanpur : अंडर-14 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से किया प्रभावित

Akash Chaudhary

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सत्र 2026-27 के अंडर-14 चयन ट्रायल के तहत बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर टीम-ए और टीम-बी के बीच अभ्यास मुकाबला खेला गया। इसमें युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट लगाने के साथ तकनीक और मजबूत डिफेंस का परिचय दिया। वहीं गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ यॉर्कर, इनस्विंग और आउटस्विंग गेंदों से बल्लेबाजों को चुनौती दी। मुकाबले में अभय सिंह, उदित श्रीवास्तव, अक्ष वर्मा, अंश सचान, कुबेर तिवारी, अव्यांश सिंह, कृष्णा यादव, आर्यन पाल, सार्थक राना, आराध्या सिंह और दर्श यादव ने बेहतर प्रदर्शन किया।

मैच के दौरान ऑब्जर्वर संजय महरोत्रा ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी तकनीक, गेंदबाजी कौशल और खेल के प्रति समझ को बारीकी से परखा। ट्रायल मैच का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन करना रहा।