मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : खो-खो में सीएसजेएमयू और चिंटल्स स्कूल ने जीती ट्रॉफी
खेल

Kanpur : खो-खो में सीएसजेएमयू और चिंटल्स स्कूल ने जीती ट्रॉफी

Akash Chaudhary

Kanpur । खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर नगर की ओर से सीनियर बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को हुए। इसमें सीनियर बालक वर्ग में सीएसजेएमयू और जूनियर बालक वर्ग में चिंटल्स स्कूल ने ट्रॉफी जीती। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल रतनलालनगर और जूनियर बालिका वर्ग में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर ने ​खिताब पर कब्जा जमाया।

सीनियर बालक वर्ग फाइनल में सीएसजेएमयू ने सीवी रमन की टीम को 36-12 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल ने वीरेंद्र स्वरूप स्कूल को 18-3 से पराजित किया। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल रतनलाल नगर ने सीएसजेएमयू कैंपस को 24-18 से शिकस्त दी।

जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर की टीम ने केवी कैंट को 18-9 से हराया। इस अवसर पर संघ के सचिव अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सत्यम सिंह चौहान, संयुक्त सचिव छमा सिंह राही, हर्ष सक्सेना और शिवानी मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।