Friday, June 12, 2026
HomeखेलKanpur : पटेल प्रॉपर्टीज और जीटीबी वॉरियर्स की धमाकेदार जीत

Kanpur : पटेल प्रॉपर्टीज और जीटीबी वॉरियर्स की धमाकेदार जीत

गौरव पाठक और चेतन सिंह की शानदार पारियों से एकतरफा मुकाबले

 

Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (सीसीएस टी-20) के पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने क्रेजी रेंजर्स को 49 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में जीटीबी वॉरियर्स ने नाइट स्काचर्स को 45 रन से हराया।

राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव पाठक ने शानदार नाबाद 82 रन, अंकुल ने 48, देवेन्द्र ने 21 की पारी खेली। तो गेंदबाजी में जवाब में क्रेजी रेंजर्स की टीम 19.4 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। आयुष शुक्ला ने 52 और सर्वेश ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में रामसिंह और विकास भारती ने तीन-तीन विकेट, जबकि सौरभ सिंह ने दो विकेट हासिल किए।

मैच में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले खिलाड़ी गौरव पाठक को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में जीटीबी वारियर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेतन सिंह ने नाबाद 82 रन, अभिनव शर्मा ने 38, निहाल अहमद ने 31 और हरिओम भिक्षा ने 22 रन का योगदान दिया।

नाइट स्काचर्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। उमा शंकर ने 47 और गौरव वर्मा ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में दिनेश और संतोष ने दो-दो विकेट लिए। अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी चेतन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...