Wednesday, September 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : पनकी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख भक्तों...

Kanpur : पनकी मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख भक्तों की भीड़ का इंतजाम

बुढ़वा मंगल पर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था को लेकर डीसीपी पश्चिम ने मंदिर समिति संग की बैठक

Kanpur । बुढ़वा मंगल पर पनकी मंदिर में चार से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आस्था के इस बड़े पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की भीड़ में व्यवस्था न बिगड़े और मंदिर आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। बुधवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी पनकी मंदिर पहुंचे।

उन्होंने महंत, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीसीपी ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी प्रभावी रखने पर जोर दिया गया। भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिस बल की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया।

मंदिर समिति और स्थानीय लोगों से भी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...