मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur पनकी पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ ,बदमाश के पैर में लगी गोली
कानपुर

Kanpur पनकी पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ ,बदमाश के पैर में लगी गोली

Akash Chaudharyअपडेट: January 12, 2025

तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Kanpur।कानपुर कमिश्नरेट की पनकी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पनकी पुलिस की देर रात शातिर बदमाशो से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान दो शातिर बदमाशो को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया साथ ही उसके और अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।हालांकि इस दौरान एक साथी मौके से फरार हो गया है।वही घायल हुए बदमाशो को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

#kanpur

 

ये सभी चोर बिजली के ट्रांसफार्मरों से उनके पार्ट्स और तेल चोरी करते थे।बताते चले की पिछले काफी दिनों से बिजली के ट्रांसफार्मरों से उनके पार्ट्स और तेल चोरी की घटना सामने आ रही थी।जिसको लेकर पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र कुमार ने बताया की पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह देर रात पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी साइट नंबर 3 में कुछ लोग वैन और बाइक से आते दिखाई दिए।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वैन सवार बदमाश फायरिंग करने लगे।पुलिस की जवाबी फायरिंग में उन्नाव के रहने वाले अमित भारद्वाज,और कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी शिवम चौरसिया उर्फ बंटी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को कल्याणपुर सीएससी भेज दिया। उनके पास से तीन तमंचे, चार कारतूस, तीन मोबाइल, चोरी के कॉपर के तार के 12 बंडल, 95 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, इलेक्ट्रिक लोहा कटर और अन्य उपकरण बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *