इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की स्मारक प्रतियोगिता में दिनभर चले रोमांचक मुकाबले, विजेताओं का हुआ सम्मान
Kanpur। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से स्व. राजेंद्र शंकर चौधरी स्मारक कैरम व शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को एसोसिएशन कक्ष में हुई। दिनभर चले मुकाबलों में सदस्यों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैरम में पद्मेश बाजपेई और शतरंज में शुभम चैंपियन बनें।
कैरम एकल वर्ग में 62 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबलों में पद्मेश बाजपेई ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अनिल कक्कड़ उपविजेता रहे। कैरम युगल वर्ग में अमिताभ सिंह और अनिल चंद्र गुप्ता की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। सरबजीत सिंह और रंजीत सिंह की जोड़ी उपविजेता रही।
शतरंज प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें शुभम ओमर ने प्रथम और अखिलेश कृष्णा श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा सचिव सूर्यांश अग्रवाल और संयोजन सभापति शैलेंद्र सचान ने किया। समापन मुख्य अतिथि प्रदीप मोहन चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, महामंत्री आशीष जौहरी, संजय गुप्ता, शरद शेखर श्रीवास्तव, शिवा मंगल जौहरी, राजेश मिश्र, दीप कुमार मिश्र, संजय शुक्ल, शैलेश शर्मा, शरद सिंघल, मनीष श्रीवास्तव, राहुल चंद्रा, निर्भय रेजा, आलोक पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


