Saturday, August 8, 2026
HomeखेलKanpur : पीएसी क्लब और विनर्स क्लब ने दर्ज की रोमांचक जीत

Kanpur : पीएसी क्लब और विनर्स क्लब ने दर्ज की रोमांचक जीत

Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में पीएसी क्लब ने तरुण क्लब को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में विनर्स क्लब ने खाण्डेकर क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से पराजित किया।श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में तरुण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए।

मो. शारिम ने 65 और तनुष राठौर ने 62 रन की शानदार पारियां खेलीं व अभिषेक शाक्य ने 35 जबकि अविरल शुक्ला ने नाबाद 24 रन बनाए। तो गेंदबाजी में पीएसी की ओर से विनायक सिंह ने तीन विकेट और आनंद दुबे ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएसी क्लब ने 24.3 ओवर में सात विकेट पर 226 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आदित्य पांडे ने 53, विनायक सिंह ने 47 और संदीप मित्तल ने 36 रन का योगदान दिया। अनमोल रतन ने 22 रन बनाए। तो गेंदबाजी में तरुण क्लब की ओर से शौर्य गुप्ता और मो. शारिम ने दो-दो विकेट लिए। किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट पर 137 रन बनाए। टीम से राहुल सिंह ने 42 और हर्षि सिंह ने 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विनर्स क्लब की ओर से मिशम अब्बास ने तीन विकेट लिए, जबकि अखिलेश निषाद और कृष्णा मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में विनर्स क्लब ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीता। जीत में प्रांजल शुक्ला ने 48 और आशुतोष वर्मा ने 44 रन की अहम पारियां खेलीं, तो गेंदबाजी में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की ओर से राहुल सिंह ने चार और सुमित यादव ने तीन विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...