Thursday, August 6, 2026
HomeखेलKanpur : 15 अगस्त को ग्रीनपार्क में होगी ओपन क्रॉस कंट्री दौड़

Kanpur : 15 अगस्त को ग्रीनपार्क में होगी ओपन क्रॉस कंट्री दौड़

 

Kanpur । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर मंडल की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे शुरू होगी, जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है।

पुरुष व महिला दोनों वर्गों में पहले से छठे स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...