Wednesday, August 5, 2026
HomeखेलKanpur : जिला एथलेटिक्स मीट की ऑनलाइन एंट्री 6 अगस्त रात तक...

Kanpur : जिला एथलेटिक्स मीट की ऑनलाइन एंट्री 6 अगस्त रात तक बढ़ी

Kanpur । जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर एवं आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 और 9 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला एथलेटिक्स मीट के लिए खिलाड़ियों को राहत देते हुए ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 अगस्त रात 11:59 बजे कर दी गई है। मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले भी स्पष्ट किया गया था कि प्रतियोगिता के लिए केवल ऑनलाइन एंट्री ही स्वीकार की जाएगी।

अवैतनिक सचिव डॉ. नरेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 8 अगस्त को अंडर-20 महिला एवं पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ तथा अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग की 1000 मीटर दौड़ सुबह 7 बजे से शुरू होगी। शेष सभी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि प्रतियोगिता में भाग लेने से कोई खिलाड़ी वंचित न रह जाए। जिला मीट में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...