मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ओलंपिक रजि और बाबे लालू जसराई की शानदार जीत
खेल

Kanpur : ओलंपिक रजि और बाबे लालू जसराई की शानदार जीत

Akash Chaudhary
Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में ओलंपिक रजि ने विनर्स क्लब को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में बाबे लालू जसराई ने इलेवेन स्टार को पांच विकेट से पराजित किया।
किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय मैदान पर विनर्स क्लब ने 34.2 ओवर में 169 रन बनाए। इसमें प्रबल केसरवानी ने 59 रन बनाए, तो गेंदबाजी में धनेश चौहान व अर्जित दुबे ने तीन-तीन को आउट किया। जवाब में ओलंपिक रजि ने 25 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर मैच जीता। जीत में भव्य तिवारी ने 70 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज ने एक विकेट झटका। एचएएल मैदान पर दूसरे मैच में इलेवेन स्टार ने 38.4 ओवर में 125 रन बनाए।
इसमें हिमांशु ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मधुर ने तीन को आउट किया।
जवाब में बाबे लालू जसराई ने 22.3 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर मैच जीता। जीत में स्वर टंडन ने 60 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रेयांश ने तीन को आउट किया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *