मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कम नीट स्कोर वाले विद्यार्थियों को बीएएमएस प्रवेश के लिए मिलेगा मार्गदर्शन
कानपुर

Kanpur : कम नीट स्कोर वाले विद्यार्थियों को बीएएमएस प्रवेश के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

Akash Chaudharyअपडेट: October 29, 2026

 

माय कॉलेज मित्र में निःशुल्क काउंसलिंग की सुविधा, कॉलेज चयन से दस्तावेज सत्यापन तक मिलेगी मदद

Kanpur । बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए माय कॉलेज मित्र की ओर से निःशुल्क काउंसलिंग एवं प्रवेश मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। संस्था के माध्यम से नीट स्कोर के आधार पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के विकल्पों और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

संस्था के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को कम नीट स्कोर के कारण अब तक कॉलेज नहीं मिल पाया है, वे काउंसलिंग के माध्यम से अपनी पात्रता के अनुरूप उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को काउंसलिंग पंजीकरण, चॉइस फिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समझाने में भी सहायता दी जाएगी।

बीएएमएस सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को नीट की अनिवार्य योग्यता, निर्धारित पात्रता और संबंधित काउंसलिंग प्राधिकरण के नियमों का पालन करना होगा। कॉलेज का आवंटन उपलब्ध सीटों और लागू प्रवेश नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। संस्था ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश की गारंटी नहीं दी जाती है।

माय कॉलेज मित्र का कार्यालय प्रथम तल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के पास, गोूबा गार्डन रोड, कल्याणपुर, कानपुर में स्थित है। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी और निःशुल्क काउंसलिंग के लिए मोबाइल नंबर 9044632323 पर संपर्क कर सकते हैं।