Monday, May 4, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में ओलम्पिक क्लब और तिलक सोसायटी की...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग में ओलम्पिक क्लब और तिलक सोसायटी की जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में ओलम्पिक क्लब ने किंग्स क्लब को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में तिलक सोसायटी ने इलेवन स्टार को 19 रन से मात दी। पहले मैच जेम्स मैदान पर किंग्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 80 रन पर सिमट गई।

अभिलाष सिंह ने 34 और मो. अयान ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में पियूष पाल ने चार विकेट और अनिकेत कुमार ने तीन विकेट झटके। जवाब में ओलम्पिक क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 9 ओवर में 84 रन बनाकर जीत दर्ज की। पुनीत पाल ने नाबाद 49 और आकाश यादव ने नाबाद 30 रन बनाए।। दूसरा मैच में सप्रू मैदान पर तिलक सोसायटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए।

अंजुल मिश्रा ने शानदार 71 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में देवांश दुबे, अमन दुबे और अब्बास अली ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम 19.1 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। अनुराग गुप्ता ने 35 और अर्पित ने 22 रन बनाए। गौरव अग्निहोत्री ने दो विकेट लिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!