Kanpur । संडे क्रिकेट लीग सीजन-24 में रविवार को खेले गए मुकाबले में एसएस क्रिकेटर्स ने ऐजलेस एक्सेस इलेवन को छह विकेट से मात दी। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऐजलेस एक्सेस इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए। टीम से तेजस श्रीवास्तव ने 29, संचित कोहली ने 23 रन व परम ने नाबाद 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नूरुद्दीन व आसिफ ने दो-दो, अनिल, सर्वेश, सूरज ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में एसएस क्रिकेटर्स की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच जीता। जीत में मोहिब अंसारी ने 39 रन, रजनीश श्रीवास्तव ने 34 रन, जय वलेचा ने नाबाद 21 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में नवीन ने दो व सन्नी ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच नूरुद्दीन को चुना गया।


