Friday, July 31, 2026
HomeखेलKanpur : अब शंकर महादेवन और जैस्मीन बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

Kanpur : अब शंकर महादेवन और जैस्मीन बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

 

लखनऊ में 14 अगस्त को होगा यूपी टी-20 लीग का उद्घाटन समारोह
काशी रुद्रास कल से कानपुर में लगायेगी अपना 11 दिवसीय कैंप

Kanpur।  यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रही है। उद्घाटन समारोह में अब गायक शंकर महादेवन सुरों से समां बांधेंगे। उनका साथ गायिका जैस्मीन सैंडलास देंगी। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए आतिशबाजी के साथ ड्रोन शो का आयोजन भी किया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल की ओर से सितार वादक रिषभ रिखीराम के स्थान पर शंकर महादेवन जैसे गायक को उद्घाटन समारोह की छटा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

वे देशभक्ति और अन्य गीतों से स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक को झूमने पर विवश करेंगे। पहली बार दो शहरों में आयोजित होने जा रही यूपी लीग को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायिका जैस्मीन सैंडलास और शंकर महादेवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इन दोनों के अलावा एंकर की जिम्मेदारी जतिन सप्रूनिभायेंगे।

लीग में शामिल सभी छह टीमें अगस्त माह के पहले सप्ताह में अपना कैंप लगाने जा रही है। जिसमें दो बार दो बार की यूपी टी-20 लीग का खिताब अपने नाम करने वाली कानपुर के जेके घराने की टीम काशी रुद्रास 1 से 11 अगस्त तक अपना कैंप लगा रही है। यह कैंप टाटमिल स्थित जेके के लोको क्रिकेट स्टेडियम में लगाया जाएगा।

इस ग्यारह दिवसीय कैंप में मुख्य कोच ध्रुव सिंह, गेंदबाजी कोच उबैद कमाल, फील्डिंग कोच जावेद अनवर की देखरेख में पूरी टीम खेल के हर विभाग में बेहतर काम करेगी। उधर चौथे सीजन में गौर गोरखपुर लायंस ने अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को टीम की कमान सौंपी है। उप कप्तान शिवम को बनाया गया है।

———

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...