Kanpur। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ ने वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स की नई तिथि घोषित की। इसमें कानपुर में जिला स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त और व मंडल स्तरीय ट्रायल 18-19 अगस्त को ग्रीनपार्क में होंगे। पहले यह ट्रायल क्रमशः 6 अगस्त और 12-13 अगस्त को प्रस्तावित थे।
प्रदेश स्तरीय ट्रायल 24 व 25 अगस्त को संबंधित खेलों के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन व बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन शामिल हैं।
खेल विभाग ने साफर किया कि केवल पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी ही इन ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के शिक्षक/सहायक शिक्षक और अन्य स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारी इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। इच्छुक सरकारी कर्मचारी अपने विभाग से अनुमति-पत्र प्राप्त कर ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में संपर्क कर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

