मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : प्रिंस के अर्धशतक से ए-टीम जीती, अमित के ऑलराउंड खेल से चमकी ऑरेंज आर्मी
खेल

Kanpur : प्रिंस के अर्धशतक से ए-टीम जीती, अमित के ऑलराउंड खेल से चमकी ऑरेंज आर्मी

Akash Chaudhary

 

 

 

 

 

Kanpur : प्रिंस के अर्धशतक से ए-टीम जीती, अमित के ऑलराउंड खेल से चमकी ऑरेंज आर्मी
क्रासर: यूनाइटेड चैम्पियंस लीग में दोनों मुकाबले रोमांचक रहे, ए-टीम ने 17 और ऑरेंज आर्मी ने दो विकेट से दर्ज की जीत।

 

 

 

 

 

 

Kanpur । यूनाइटेड चैम्पियंस लीग (सीजन-2) के लीग मुकाबलों में रविवार को ए-टीम यूसीएल और ऑरेंज आर्मी ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में प्रिंस श्रीवास्तव के अर्धशतक की बदौलत ए-टीम ने स्कोरिंग विल्लोज को 17 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में अमित करमचंदानी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज आर्मी ने वोक्सेल वैलिएंट्स को दो विकेट से शिकस्त दी।

राकेश मसाला ग्राउंड पर पहले मुकाबले में स्कोरिंग विल्लोज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ए-टीम ने 29.5 ओवर में 182 रन बनाए। प्रिंस श्रीवास्तव ने 68 गेंदों पर 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। संकल्प रस्तोगी ने 27 और कप्तान आशु आकाश ने 25 रन बनाए। स्कोरिंग विल्लोज के माधव सिंह सोलंकी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कोरिंग विल्लोज की टीम 165 रन पर सिमट गई। अंकुर ने 48 और अजय ठाकुर ने 47 रन बनाए। ए-टीम के निखिल विश्वकर्मा ने तीन, जबकि कुलदीप सिंह और शिवम पांडे ने दो-दो विकेट लिए।

वहीं, टीएसएच पालिका ग्राउंड पर दूसरे मुकाबले में वोक्सेल वैलिएंट्स की टीम 26.2 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई। उमाशंकर वर्मा ने 40 और शुभम तिवारी ने 21 रन बनाए। ऑरेंज आर्मी के अमित करमचंदानी ने चार और देवेंद्र सिंह ने तीन विकेट झटके। जवाब में ऑरेंज आर्मी ने सात विकेट 93 रन पर गंवा दिए थे।

संकट के समय अमित करमचंदानी ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को संभाला। सत्यम ने 13 गेंदों पर 27 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर जीत आसान कर दी। ऑरेंज आर्मी ने 25.1 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।