मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : शिवम ने बाजी मारी, बने मिस्टर यूनिवर्सिटी
खेल

Kanpur : शिवम ने बाजी मारी, बने मिस्टर यूनिवर्सिटी

Akash Chaudharyअपडेट: November 1, 2026

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंतर-महाविद्यालयीय बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय परिसर सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, मांसपेशियों के विकास और फिटनेस का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच विश्वविद्यालय परिसर के छात्र शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। उन्हें मिस्टर यूनिवर्सिटी घोषित किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शारीरिक गठन, मांसपेशियों के संतुलन, शारीरिक अनुपात और समग्र फिटनेस के आधार पर निर्णायकों ने प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। शिवम ने सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल और शारीरिक गतिविधियों की अहम भूमिका है।

इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग और आयोजन समिति का योगदान रहा। संचालन एवं समन्वय में खेल सचिव शुभम हजारी की विशेष भूमिका रही। विश्वविद्यालय परिवार ने विजेता शिवम सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।