मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : चार स्वर्ण जीत एचएएल कर्मचारियों ने एथलेटिक्स में लहराया परचम
खेल

Kanpur : चार स्वर्ण जीत एचएएल कर्मचारियों ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

Akash Chaudhary

अनूप अग्निहोत्री ने जैवलिन थ्रो और पोल वॉल्ट में मारी बाजी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Kanpur।  लखनऊ विश्वविद्यालय में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एचएएल के कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में एचएएल के अनूप अग्निहोत्री ने जैवलिन थ्रो में 34.30 मीटर और पोल वॉल्ट में 2.20 मीटर की दूरी पार कर दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक भी हासिल किया। अजय ने 200 मीटर दौड़ 29.30 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि अमित ने 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया।

इसके अलावा विनय अवस्थी ने शॉटपुट में 10.30 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। धीरेंद्र अग्निहोत्री ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। हर्षित शुक्ला ने शॉटपुट में 8.45 मीटर का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ी 27 से 31 जनवरी 2027 तक लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।