मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 1 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : हर घर शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट, गौरव और अरिहंत ने मारी बाजी
खेल

Kanpur : हर घर शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट, गौरव और अरिहंत ने मारी बाजी

Akash Chaudhary

अलग-अलग आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला पहला स्थान

 

 

Kanpur। प्रथम हर घर शतरंज एकदिवसीय जिला रैपिड प्रतियोगिता का आयोजन नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में हुआ।रविवार को हुए अंडर-7 आयुवर्ग में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के उत्कृष्ट पहले, शिवांश दूसरे व अमरेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में शीलिंग हाउस की द्रिशा पहले, मायरा दूसरे व शांभवी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में मदर टेरेसा स्कूल के गौरव पहले, अथर्व दूसरे व सार्थक तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 बालिका वर्ग में संस्कृति पहले, अनन्या दूसरे व अनन्या पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में एनएलके अकादमी शौर्य को पहला, संसार को दूसर व अध्ययन को तीसरा स्थान मिला। अंडर-19 बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल के अरिहंत को पहला, शुभ को दूसरा व अनमोल को तीसरा स्थान मिला।

अंडर-7 बालिका वर्ग में मनोरमा एजुकेशन सेंटर की स्वास्तिका पहले, एलिश दूसरे व मायसा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-9 बालक वर्ग में सिंहानिया स्कूल के अनय पहले, वेदांश दूसरे व अभिराज तीसरे तथा अंडर-11 बालिका वर्ग में सान्वी को पहला, नायशा को दूसरा व मानस्वी को तीसरा स्थान मिला। अंडर-13 बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल स्कूल के आदित्य को पहला, अरनब को दूसरा व अर्क को तीसरा स्थान मिला।