मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : मुक्ता मालवीय क्वार्टर फाइनल: केडीएमए ने एसएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया
खेल

Kanpur : मुक्ता मालवीय क्वार्टर फाइनल: केडीएमए ने एसएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

Akash Chaudhary

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मुक्ता
मालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया।इसमें केडीएमए ने एसएस क्रिकेट क्लब को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर खेले गए मैच में एसएस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम केडीएमए की घातक गेंदबाजी के आगे 27 ओवर में मात्र 103 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम की ओर से आदित्य मिश्रा ने सर्वा​धिक 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में केडीएमए से मयंक सिंह व राज सोनी ने तीन-तीन, आयुष कुमार पाल व सौरभ सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए ने 10.5 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीता। जीत में सुमित सिंह ने नाबाद 45 रन, अपराजित देव ने 23 व सुधांशु चौरसिया ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एसएस क्रिकेट क्लब से राघव, नीरज पाल व प्रांजुल ने एक-एक
विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच राज सोनी को दिया गया। यह जानकारी केसीए के सचिव
कौशल कुमार सिंह ने दी।