Thursday, May 7, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज की बिसात पर दिमागी जंग, श्रीराम पब्लिक स्कूल अव्वल

Kanpur : शतरंज की बिसात पर दिमागी जंग, श्रीराम पब्लिक स्कूल अव्वल

Kanpur । केएसएस जोन-बी की ओर से आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता गुजैनी ​स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन स्कूल में हुई। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के सीबीएसई स्कूलों के जोन-बी के 29 विद्यालयों के 145 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड खेले गए।

रोमांचक मुकाबलों के बाद श्रीराम पब्लिक स्कूल की टीम ने 16 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। हर मिलाप मिशन स्कूल ने 15.5 अंकों के साथ दूसरा और डीपीएस बर्रा ने 15 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक एके दुबे पद्मेश व कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना मिश्रा ने पांचों बोर्ड के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बोर्डवार श्रेष्ठ खिलाड़ियों में बोर्ड-1 पर मौलिक गुप्ता, बोर्ड-2 पर शौर्य परिहार, बोर्ड-3 पर अरनव सिंह, बोर्ड-4 पर आस्तिक शुक्ला और बोर्ड-5 पर शुभ पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का संचालन हिमानी सचदेवा ने किया, जबकि चीफ ऑर्बिटर प्रशंसा वर्मा रहीं। सहायक ऑर्बिटर के रूप में कमल खेमानी, बाल गोविंद अवस्थी और जितेंद्र शर्मा ने जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, श्रीनाथ पांडे, अर्पित पाल समेत अन्य खेल ​शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!