Saturday, February 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : महापौर आपके वार्ड अभियान में सेतु निगम की मनमानी पर...

Kanpur : महापौर आपके वार्ड अभियान में सेतु निगम की मनमानी पर नाराज हुईं महापौर

kanpur । महापौर आपके वार्ड अभियान ने गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने गुरूवार को वार्ड दो दादनशर में लगे कैंप में महापौर उस वक्त सेतु निगम के अधिकारियों पर नाराज हो गईं जब दादा नगर के कुछ लोग शिकायत पत्र लेकर कैंप में पहुंचे और महापौर को बताया कि सेतु निगम के अधिकारियों ने उनकी सीवर लाइन तोड़ दिया है और कई बार अनुरोध करने के बावजूद आज तक नहीं जोड़ा है।जिस पर नाराज महापौर ने तत्काल सेतु निगम के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द शौचालय की लाइन बनाने का निर्देश दिये।

#kanpur

समाधान शिविर में लोक नायक कालोनी दादा नगर मलिन बस्ती के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरूष पहुंचे और महापौर को बताया कि महापौर जी हमारी मलिन बस्ती में केवल आधी जगहों तक ही सीवर लाइन है और हमारे घरों तक आज तक सीवर लाइन नहीं पहुंची है।जिस पर महापौर प्रमिला पांडेय ने तत्काल जलकल जीएम को निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर हर कीमत यहां पर सीवर लाइन पड़ जानी चाहिए.. महापौर ने शिकायतकर्तों को कहा कि अगर 15 दिन में सीवर लाइन ना पड़े तो वो उनको जरूर अवगत कराएं..इतना ही नहीं जिस रामलीला पार्क दादा नगर में महापौर जी का शिविर लगा था।

वहां अतिक्रमण देखकर महापौर जी ने अधिशासी अभियंता जोन—5 अतुल पांडेय को निर्देश दिया कि सभी को नोटिस देकर अतिक्रमण हफ्ते के अंदर हटाएं..इस दौरान महापौर के सामने कुल 29 समास्याएं सामने आईं जिसमें से 9 समस्याएं जिसमें गंदगी, लाइटिंग,घर घर से कूड़ा उठान समेत बाकी समसयाओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...