Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKanpur : मयंक के शतक और आयुष की घातक गेंदबाजी से शिवा...

Kanpur : मयंक के शतक और आयुष की घातक गेंदबाजी से शिवा क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

Kanpur : स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर समर कप में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने सरताज इलेवन को 107 रन से पराजित किया।
फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। टीम से मयंक वर्मा ने 121 रन बनाए व ईशान वर्मा ने 29 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन खन्ना ने दो, प्रिंस, आयु, आर्यन सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

#kanpur

जवाब में सरताज इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आर्यन सिंह ने 39 रन, प्रिंस यादव ने 10 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आयुश ने पांच व आदित्य कुमार ने चार विकेट अपने नाम किए।

मैन ऑफ द मैच मयंक वर्मा, श्रेष्ठ बल्लेबाज काविश, श्रेष्ठ गेंदबाज आयुष, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेँट मयंक वर्मा को चुना गया। पूर्व ​खिलाड़ी राम गोपाल शर्मा (पायलट सर), रवि सक्सेना, माजिद इरशाद, मुकेश पॉलीवाल ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एहसान इमरान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...