मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 15 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : मेटाडोर फोम और डैम चार्जर्स का विजयी आगाज
खेल

Kanpur : मेटाडोर फोम और डैम चार्जर्स का विजयी आगाज

Akash Chaudharyअपडेट: November 15, 2026

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की संडे प्रीमियर लीग के इस सीजन की शुरुआत रविवारU को हुई, जिसमें मेटाडोर फोम और डैम चार्जर्स ने विजयी आगाज किया। पीएसी मैदान में हुए पहले मैच में फोर सीजन (16 टू 60) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.5 ओवर में 174 रन बनाए। टीम से धीरेंद्र शर्मा ने सर्वाधिक 39, ललित शर्मा ने 36 और दिव्यांशु त्रिवेदी ने 27 रन बनाए। मेटाडोर से मिशन गुप्ता ने तीन और सौरभ सिंह ने दो विकेट लिए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेटाडोर फोम की टीम ने 27.4 ओवर में 175 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की। जीत में शांतनू सिंह ने 54, सुंदरम् दीक्षित ने 38 और सौरभ गुप्ता ने 34 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में अनिल गुप्ता और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। कानपुर साउथ मैदान में खेले गये दूसरे मैच में कानपुर हीरोज ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन बनाए। ओपनर संतोष गुप्ता ने 51 और रिंकू कुशवाहा ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में जहीर ने चार, अंकित और करन ने दो-दो विकेट झटके।

 

जवाब में डैम चार्जर्स ने शुभम तिवारी के नाबाद 95 और रजत मिश्रा के 59 रनों की बदौलत 23.4 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर जीत हासिल की। गेंदबाजी में धरमवीर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
—