ट्रायल में 17 पुरुष और 14 महिला खिलाड़ियों का चयन, 27 से 29 नवंबर तक उन्नाव में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
Kanpur। उन्नाव में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली नॉर्दर्न इंडिया व उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर की टीम का चयन किया गया। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से रविवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में ट्रायल के आधार पर पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई।

पुरुष वर्ग में माइकल डिसूजा, अनुग्रह मेसी, आरव सविता, आर्यन साहू, सुरेश जायसवाल, आकाश वर्मा, कुलदीप शर्मा, मयंक अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार, उत्कर्ष साहू, यश सिंह, करण, आयुष्मान अग्निहोत्री, क्षितिज द्विवेदी, दिव्यांशु सिंह, अनीश सिंह और विराट बाजपेई चयनित हुए। महिला वर्ग में मानवी सिंह, तनिष्का गर्ग, डॉ. प्रियांशी द्विवेदी, संजना निषाद, पलक राजपूत, तनिष्का गुप्ता, काव्य यादव, रिद्धि, हार्मनी कनौजिया, छवि, रोशनी यादव, रितिका निषाद, महक पाल और अक्षिता त्रिपाठी को चुना गया।

