Thursday, June 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : जाजमऊ की टेनरी में भीषण आग, 14 मजदूरों ने भागकर...

Kanpur : जाजमऊ की टेनरी में भीषण आग, 14 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Kanpur । जाजमऊ के संजय नगर स्थित न्यू ग्लोब लेदर टेनरी में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में स्प्रे विभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठे काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते 14 मजदूर बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

#kanpur

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे टेनरी के स्प्रे विभाग में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग में रखे ज्वलनशील रसायनों और चमड़े के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। आग की चपेट में आकर स्प्रे विभाग की सीमेंट शीट वाली छत भी ध्वस्त हो गई। प्रारंभिक आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

धुएं के गुबार से मची अफरा-तफरी आग लगने के दौरान स्प्रे विभाग में 14 कर्मचारी कार्यरत थे। धुआं और लपटें देखते ही सभी कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। कर्मचारियों की सतर्कता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चमड़ा और रसायन जलने से उठे घने काले धुएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। धुएं और तेज बदबू के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डेढ़ घंटे बाद मिली सफलता
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास की टेनरियों से भी संसाधन जुटाए गए। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में बड़ी मात्रा में चमड़ा जलकर राख हो गया और आसपास का इलाका धुएं से भर गया।

फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि मिनी कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर तत्काल दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...