Thursday, September 10, 2026
HomeखेलKanpur : जियो हॉट स्टार में होगा यूपी टी-20 लीग का लाइव...

Kanpur : जियो हॉट स्टार में होगा यूपी टी-20 लीग का लाइव प्रसारण

24 जुलाई को आगरा में मिनी ऑक्शन भी दिखाया जायेगा
टेलेंट हंट से चुने गये खिलाड़ियों को मिलेंगे दो लाख

Kanpur । पहली बार दो शहरों में आयोजित होने जा रही यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के 34 मुकाबलों का लाइव प्रसारण इस बार जियो हॉट स्टार में किया जायेगा। यूपी टी-20 लीग का पहला चरण 14 से 26 अगस्त तक लखनऊ में होगा इसके बाद दूसरा चरण कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक खेला जायेगा। दोनों शहरों में होने वाले मुकाबलों के अलावा 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में होने वाले मिनी ऑक्शन का भी लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार में किया जायेगा।

हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। गौरतलब है कि यूपी लीग के पिछले सीजन का लाइव प्रसारण सोनी लिव में हुआ था, जिसमें व्यूअर्स की संख्या अधिक न मिलने के कारण इस बार बदलाव किया जा रहा है। जियो हॉटस्टार इस समय बीसीसीआई का भी आधिकारिक प्रायोजक है, जिसमें अधिकतर टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होता है और दर्शकों की संख्या भी करोड़ों में है। लखनऊ में सोमवार को टिकट लाँच होने के बाद अब यूपी टी-20 काउंसिल आगरा में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारियों में जुट गयी है।

जिसके लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों कानपुर सुपर स्टार, मेरठ मैवेरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्राश, गौर गोरखपुर लायंस, लखनऊ फाल्कंस के सपोर्टिंग स्टाफ, ऑक्शन में रहने वाले खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट बुधवार तक फाइनल तक हो सकती है। सभी फ्रेंचाइजियों को इस सत्र के रिटेन खिलाड़ियों को मिलाकर अपना 25 सदस्यीय दल पूरा करना है। हालांकि नीलामी में वह 18 खिलाड़ियों का दल पूरा करेंगी।

यद्यपि टेलेंट हंट में वह सात खिलाड़ियों का चयन नहीं कर पाती है तो। वहीं सभी फ्रेंचाइजियों ने पूरे प्रदेश में लगाये अपने टेलेंट हंट से जिन खिलाड़ियों का चयन किया है, उन्हें दो लाख रुपए चौथे सीजन में खेलने को दिये जायेंगे। यदि तीसरे सीजन में कोई खिलाड़ी टेलेंट हंट से चयनित हुआ था और उसे फ्रेंचाइजी इस बार भी अपने दल में रखना चाहती है, तो उक्त खिलाड़ी को ढाई लाख रुपये दिये जायेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...