Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : अखबार पढ़ो’ संग स्कूल चलो व संचारी रोग अभियान का...

Kanpur : अखबार पढ़ो’ संग स्कूल चलो व संचारी रोग अभियान का शुभारंभ

डीएम-सीडीओ ने दीप जलाकर की शुरुआत, बच्चों में पढ़ने की आदत व स्वच्छता पर जोर

Kanpur । परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और नामांकन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को बेनाझाबर स्थित कंपोजिट विद्यालय में “अखबार पढ़ो अभियान”, “स्कूल चलो अभियान” और “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का संयुक्त शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अखबार पढ़ने से बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है और उनकी भाषा व अभिव्यक्ति क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि अब विद्यालयों में छात्रों को नियमित रूप से हिंदी और अंग्रेजी अखबार पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही कतरन संग्रह, क्विज प्रतियोगिता और समूह चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे बच्चों में तार्किक सोच विकसित होगी।

कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय समाचार पढ़कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। वहीं दो नए बच्चों का नामांकन कर उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं, जिससे अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि साफ वातावरण ही बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। जनजागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करेगी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!