Kanpur । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में तीन दिवसीय संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। अंडर-17 फाइनल मैच में पीएमश्री केवी अलीगंज लखनऊ ने पीएमश्री केवी जएलए बरेली को दो विकेट से हराकर खिताब जीता।

अंडर 14 के खिताबी मुकाबले में केवी कैंट कानपुर ने केवी अलीगंज को 14 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

मैचोपरांत प्राचार्य सोमपाल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा, पी.के. शर्मा, डॉ मीरा दूबे, दीपक कुमार, मंगेश पाल, शैलेश गुप्ता, दीपिका सरकार, धीरज कुमार, दुर्गेश, गौरव पांडे, ममता शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


