मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: KPL ट्रॉफी का आज होगा अनावरण, समारोह में शहरवासियों को भी न्यौता
खेल

Kanpur: KPL ट्रॉफी का आज होगा अनावरण, समारोह में शहरवासियों को भी न्यौता

Parpanch News

Kanpur: दो मार्च से शुरू हो रही कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण शनिवार को दोपहर तीन बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जायेगा।

केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी सलाहाकार अवनीश अवस्थी केपीएल ट्राफी को पहली बार शहरवासियों के सामने अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में केपीएल टीमों के मालिक, सभी टीमों के खिलाड़ियों समेत, केसीए व ग्रीनपार्क स्टेडियम के खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वह भी बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और शहर के इस महोत्सव को यादगार बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *