मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केवला देवी टी-20 टूर्नामेंट 6 मई से, आठ टीमें दिखाएंगी दम
खेल

Kanpur : केवला देवी टी-20 टूर्नामेंट 6 मई से, आठ टीमें दिखाएंगी दम

Akash Chaudharyअपडेट: May 2, 2026

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व नेशनल यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता 6 मई से प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमें खेरापति, बीसीए, भारत क्लब, साउथ जिमखाना, स्पार्क, वाईएमससी, नेशनल यूथ व राइडर्स क्लब शामिल रहेंगी। यह जानकारी आयोजन सचिव धनेश चौहान ने दी।