सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट लीग में केडीएमए का दमदार प्रदर्शन, अमृत-माधव की अर्धशतकीय पारी बनी जीत की आधारशिला
Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने ब्लू स्टार को 93 रन से हराया। केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाए।
टीम की ओर से अमृत और माधव गुप्ता ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ते हुए 50-50 रन बनाए। तो गेंदबाजी में नैतिक, अनुकल्प और नयन ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। अनुकल्प सैनी ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। तो गेंदबाजी में अनुपम ने तीन और माधव ने दो को आउट किया।


