, फाइनल में कानपुर क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया
Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर (केसीसीसी) ने कानपुर क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। टीम से सचिन सोनकर ने 45 रन, तेजस्व तिवारी ने 39 रन, अक्षत राज ने 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अयान यादव, अनर्व, गौशिक, इमरान खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीसीसी की टीम ने 17.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में सनम जौहर ने नाबाद 60 रन, उत्कर्ष ने 42 रन, कृष्णा ने 15 व गौरांग सिंह ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिद्धार्थ ने एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब सनम जौहर को चुना गया। तो श्रेष्ठ बल्लेबाज कृष्णा यादव, श्रेष्ठ गेंदबाज शिवांश राय, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अनिरुद्ध सिंह और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब कृष्णा यादव को दिया गया।
विजेता व उपविजेता टीमों को करन महाना, पार्षद कौशल पांडे, कोच कपिल पांडे ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बृजेश सिंह, बाबू लाल, संजीव मल्होत्रा, अनिल राय, रावेंद्रनाथ राय, कृपा शंकर, जयानंद पांडे समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


