Saturday, May 9, 2026
HomeखेलKanpur : दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में करिश्मा और...

Kanpur : दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में करिश्मा और श्रृष्टि रहीं अव्वल

Kanpur । दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को क्राइस्टचर्च कॉलेज के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने किया। प्रतियोगिता के 800 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, बबली द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में श्रृष्टि पांडेय प्रथम, प्रज्ञा यादव द्वितीय व संजना यादव तृतीय स्थान पर रही। लांग जंप में वैष्णवी प्रथम, श्रृष्टि पांडेय द्वितीय व अदिति द्विवेदी तृतीय स्थान पर रही।

#kanpur

400 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, प्रज्ञा यादव द्वितीय व वंशिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट थ्रो में अदिति प्रथम, तान्या सिंह द्वितीय व बबली तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में श्रृष्टि पांडेय प्रथम, करिश्मा द्वितीय व दिव्यांशी सिंह तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में अदित्रि प्रथम, दिव्यांशी सिंह द्वितीय व संजना यादव तृतीय स्थान पर रही। डॉ. अर्चना दीक्षित ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!