Kanpur । स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स टीम का चयन प्रतियोगिता मथुरा के गणेश स्टेडियम में 28 से 29 जनवरी में हुआ। इसमें कानपुर स्पेशल एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, ट्रेनिंग इंचार्ज मनोज सिंह, कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल ने पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।
परिणाम::::
बालक वर्ग में पार्थ खंडेलवाल ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। ओम सिंह ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण और 100 मीटर में रजत पदक हासिल किया। अरमान ने 200 मीटर में कांस्य, जबकि अंश सनेजा ने 100 मीटर में कांस्य पदक जीतकर योगदान दिया। युवराज चौरसिया ने 200 मीटर व लॉन्ग जंप दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
एकाग्र शुक्ला ने कांस्य पदक जीता। निहाल अहमद ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण और 100 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग में सोनाक्षी सिंह ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सिमरन ने स्टैंडिंग जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
टीम की इस सफलता पर कोच सत्येंद्र सिंह यादव, मैनेजर शिवम गुप्ता सहित सभी खिलाड़ियों को मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिंहा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


